फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman injured by falling ceiling plaster

छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल

Mon, 16 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला (ब्यूरो) बागेश्वर
अमर उजाला (ब्यूरो) बागेश्वर Updated Mon, 16 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by falling ceiling plaster
घटनास्‍थल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

तहसील रोड में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से एक महिला घायल हो गई। जबकि प्लास्टर के गिरते ही कमरे में मौजूद बालक के बाहर भाग जाने से बड़ा हादसा टल गया। सीमेंट के भारी भरकम प्लास्टर के टुकड़े गिरने से कंप्यूटर, टीवी, पंखा सहित कमरे में रखा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। 

बागेश्वर के तहसील रोड निवासी पूरन सिंह की पत्नी हेमा देवी घर पर सोई थीं।
जबकि उनका बेटा धीरज कंप्यूटर में बैठा काम कर रहा था। इसी दौरान छत का प्लास्टर कमरे में गिरने लगा। प्लास्टर की मोटी परत के गिरने से हेमा देवी घायल हो गई। धीरज के बाहर भाग जाने से उसे चोट नहीं आई। जबकि सीमेंट के प्लास्टर के भारी भरकम टुकड़े गिरने से कमरे में रखा कंप्यूटर, टेलीविजन, पंखा और फर्नीचर सहित अन्य सामान टूट गया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed