{"_id":"641f3e94ccc68ce90e049914","slug":"woman-empowers-family-and-society-dm-bageshwar-news-c-8-1-92962-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार और समाज को सशक्त बनाती है नारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार और समाज को सशक्त बनाती है नारी : डीएम
Sun, 26 Mar 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खेल विभाग के ताइक्वांडो हॉल में नवरात्र नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित तीन दिनी व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के इस शिविर का समापन डीएम अनुराधा पाल ने किया। कहा कि नारी ही परिवार और समाज को सशक्त बनातीं हैं।
इसमें शामिल 50 बालिकाओं को समापन सत्र में स्वच्छता किट दी गई। उन्होंने बालिकाओं से अपनी क्षमताओं का विकास करते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा। कहा कि अपने अधिकारों की जानकारी हासिल कर व्यक्तित्व का विकास करें। उन्होंने बालिकाओं को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का विशेष ध्यान देने और तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक अजय ओली ने बालिकाओं को व्यक्तित्व विकास और कॅरियर संबंधी जानकारी दी। चंद्रा भट्ट ने कानूनी जानकारी और डॉ. पूनम ने माहवारी हाइजीन, एनिमिया से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, रेनू नगरकोटी, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।