{"_id":"57fa87724f1c1b6e5228e2d7","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कमेड़ी देवी क्षेत्र निवासी मोहन की पत्नी सरिता देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। मायके वालों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में देर शाम तक किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन