फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman died from eating poisonous

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 

Thu, 17 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। मृतक महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिन में पगना गांव निवासी बॉबी (38) पत्नी बालम सिंह हाइडिल के पास बेहोशी की हालत में पड़ी थी। वहां से गुजर रहे कुछ परिचित लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर एसआई मोहन चंद्र पलड़िया के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की सूचना महिला के ससुरालियों और मायके वालों को दी।
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों के बागेश्वर पहुंचने के बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच कर रहे एसआई मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि मृतका अपने बच्चों के साथ बागेश्वर में ही रहती थी। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि सास-ससुर गांव में रहते हैं। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। एसआई ने बताया कि महिला ने जहर क्यों खाया, इसकी जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed