{"_id":"589b57094f1c1b8a5237a7ca","slug":"with-young-reflexes-to-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान सजगता के साथ ड्यूटी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान सजगता के साथ ड्यूटी करें
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य प्रेक्षक एमएस जया ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों का दायित्व विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से संपन्न कराना है। मतदान दल के साथ सुरक्षा कार्मिकों को पूरी सजकता और कुशलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
पीजी कॉलेज बागेश्वर में आईटीबीपी, एसएसबी, राज्य पुलिस बल, होम गार्ड, पीआरडी के जवानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस प्रेक्षक देव बिहारी शर्मा ने कहा कि निष्पक्षता एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव कराना हर सुरक्षा कर्मी का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्हें मतदान पार्टी के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी सुरक्षा कर्मियों को अपने मतदेय स्थल के लिए निर्धारित तिथि को सुबह आठ बजे अनिवार्य रूप से पहुंचने को कहा। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। एसपी सुखवीर सिंह ने कहा कि निष्पक्षता और भय रहित चुनाव कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नोडल प्रशिक्षण डॉ. उदय शंकर के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर दीप जोशी, केवलानंद कांडपाल ने सुरक्षा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम एसएस जंगपांगी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, डीडीओ केएन तिवारी सहित एसएसबी और आईटीबीपी के कमांडेंट मौजूद थे।