फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   With the huge sacrifice made by fire Bhandara held

हवन यज्ञ के साथ किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

Mon, 10 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
With the huge sacrifice made by fire Bhandara held
पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर नगर में चल रही दुर्गा और देवी पूजा कमेटी की ओर से रविवार की रात को भव्य दीप दान व गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन को देेखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। कपकोट, खरेेही पट्टी के जोशीगांव स्थित भवगती  मंदिर  और छानी के कालिका मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सवों में पूजार्थियों की भारी भीड़ जुटी। 
विज्ञापन


रविवार की रात्रि बागेश्वर के सरयू घाट में गंगा आरती व दीपदान का भव्य आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सरयू नदी के दोनों घाटों को हजारों दीपों से विशेष रूप से सजाया गया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से पूरा सरयू घाट जगमगा उठा।
विज्ञापन



दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास व मुख्यमंत्री के निजी सचिव रंजीत दास ने संयुक्त रूप से किया। नगर के नुमाईशखेत मैदान में पीपल पेड़ के समीप दुर्गा पूजा कमेटी और आशीर्वाद भवन में देवी पूजा कमेटी की ओर से आयोजित  दुर्गा पूजा  महोत्सव  में  सोमवार को भी श्रद्धालुओं का  तांता लगा रहा। भक्तों ने दोपहर में हवन यज्ञ व शाम के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहां कमेटी  के अध्यक्ष राजू  कर्म्याल, देवी पूजा कमेटी  के अध्यक्ष सूरज जोशी, सुनील वर्मा, नवीन साह, गोविंद कठायत, उमेश साह आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed