{"_id":"5a048e9f4f1c1bd1538bbeeb","slug":"wins-the-teams-of-gopeshwar-and-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर और काशीपुर की टीमें जीतीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर और काशीपुर की टीमें जीतीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के साथ फुटबाल खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय देहरादून के तत्वावधान में अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक चंदन राम दास ने किया।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चंपावत और उत्तरकाशी की टीमों के बीच हुआ। अंत तक दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल किया गया। नॉक आउट आधार पर प्रतियोगिता होने के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया। इन टीमों के बीच फिर से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला बागेश्वर और गोपेश्वर की टीमों के बीच हुआ। इसमें गोपेश्वर की टीम ने बागेश्वर को एक शून्य से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में सांई सेंटर काशीपुर की टीम ने हरिद्वार की टीम को एक शून्य के अंतर से हराया।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका शिवा चौधरी, अतुल, विजय रावत, दलीप मेहरा, महिला गड़िया ने निभाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, सुनील भंडारी, नरेंद्र खेतवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, उमेश चंद्र खत्री, गणेश धपोला, कविता खेतवाल, संजय खेतवाल, जयंत सिंह भाकुनी आदि थे।