फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wings to the dream of self-employment

स्वरोजगार के सपने को लगे पंख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Wings to the dream of self-employment
बागेश्वर। जिले के 18 युवाओं के स्वरोजगार करने के सपने को पंख लग गए हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए विकास भवन सभागार में आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने 18 आवेदनों पर 51 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया।
विज्ञापन

स्वरोजगार योजना के लिए जिले के 38 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। साक्षात्कार में 18 लोग अनुपस्थित रहे। वहां मौजूद 20 में से 18 लोगों को मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, डेयरी, रेस्टोरेंट, रेडीमेड कपड़े, जनरल स्टोर, मेडिकल स्टोर आदि का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन स्वीकृत किया गया। एक आवेदक से दूसरे बैंक से आवेदन करने के लिए कहा गया, जबकि एक आवेदन को अभिलेख पूरे नहीं होने पर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य जिले के बेरोजगारों और प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ना है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शासन से 200 का लक्ष्य मिला है। इसके तहत पहला साक्षात्कार लिया गया है। योजना के तहत युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध कराने का प्रयास है, जिसे उनकी आर्थिकी मजबूत होगी और पहाड़ से पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। - विनीत कुमार, डीएम (बागेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed