फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wind storm flown senses

पवन की आंधी ने उड़ाए होश

Thu, 21 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 21 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार की रात भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वॉइस ऑफ इंडिया के विजेता पवनदीप को सुनने के लिए दूर-दूर से हजारों लोग पहुंचे थे। अप्रत्याशित भीड़ बेकाबू हो जाने के कारण कई बार अव्यवस्था पैदा हो गई। बागेश्वर के अलावा पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा जिले से भी लोग यहां आए थे।

विज्ञापन


 जिससे मैदान में जगह कम पड़ गई। लोग बेरिकेडिंग, कुर्सियों के हत्थों पर चढ़ गए। कई बार युवकों ने दोनों तरफ से मंच पर आने का प्रयास किया। भीड़ को काबू करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। कई बार हवा में लाठियां फटकारनी पड़ीं। प्रशासन, पुलिस, आयोजकों को भी इतनी भीड़ जमा होने का अनुमान नहीं थे।
विज्ञापन


बेकाबू भीड़ में से कुछ लोगों ने दर्शक दीर्घा में पीछे की तरफ लगाई गई प्लास्टिक की करीब सवा सौ कुर्सियां को तोड़ दिया। बेरिकेडिंग टूट गई। वहां से कुछ लोहे के पाइप भी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के कारण कई बार माइक के तार टूट गए, जिससे कार्यक्रम में व्यवधान आया। बाद में एसडीएम फींचा राम, सीओ धनीराम, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल सहित कई सब इंसपेक्टर मंच के आसपास खड़े होकर व्यवस्था बनाते रहे।

पवनदीप ने लोगों के उत्साह से प्रभावित होकर दीर्घा में जाने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी। दीर्घा में बैठी एक युवती ने एक बड़े पर्स पर अंग्रेजी में लव शब्द लिखकर पवनदीप को दिखाया। जिला पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण थे।


 पवनदीप के कार्यक्रम को देखने के नगर विकास सचिव डीएस गर्ब्याल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, विधायक चंदन राम दास, राजेंद्र टंगड़िया, एसडीएम फींचाराम सहित कई लोग मौजूद थे। कई अतिथियों को भी बैठने की जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed