फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will today release of millions CM plans, foundation

सीएम आज करेंगे करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास

Sun, 11 Dec 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 11 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को अपने भ्रमण के तहत कपकोट आएंगे। मुख्यमंत्री कपकोट के केदारीबगड़ मैदान में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


जिला कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर की सुबह 11:50 बजे हेलीकॉप्टर से कपकोट ब्लॉक के केदारीबगड़ मैदान में पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक केदारीबगड़ में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्राम्या, समाज कल्याण, स्वजल, उरेडा, उद्योग, आजीविका, मत्स्य, वन सहित अन्य विभागों को कार्यक्रम स्थल में विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग, लोनिवि, वर्ल्ड बैंक, जल निगम, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों ने विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के शिलापट्ट तैयार कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed