{"_id":"570803054f1c1bd772c8112b","slug":"will-solve-drinking-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फोन कॉल पर होगा पेयजल समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फोन कॉल पर होगा पेयजल समस्या का समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गर्मी के सीजन में जल संकट का समाधान एक फोन कॉल पर हो जाएगा। इसके लिए जल संस्थान ने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। पेयजल समस्या होने पर कोई भी व्यक्ति फोन से अपनी समस्या दर्ज करा सकता है। कंट्रोल रूम से इस शिकायत को तत्काल संबंधित क्षेत्र के अभियंता या कर्मचारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि बागेश्वर में गर्मी के सीजन में जबरदस्त जल संकट पैदा हो जाता है। योजनाओं में पानी की कमी होने पर लोग हैंडपंपों, परंपरागत जल स्रोतों पर निर्भर हैं। सबसे बड़ी समस्या तक पैदा होती है जब पानी न आने की शिकायत करने के लिए क्षेत्र में कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहता या शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
इस बार जल संस्थान बागेश्वर ने पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बना दिया है। पेयजल संकट की शिकायत कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबर 220038 पर कर सकता है। कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायत को संबंधित क्षेत्र में तैनात अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। जल संस्थान की इस तैयारी से क्षेत्र की जनता को इस गर्मी के सीजन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आपके क्षेत्र में जल संकट है तो आप अधिकारियों से सीधे भी कर सकते हैं संपर्क :
क्षेत्र अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर
बागेश्वर केएस खाती 9412094559
गरुड़, कपकोट आरएस विश्वकर्मा 7535018560
बागेश्वर, कांडा नीरज तिवारी 7535018561
खरहीपट्टी, कांडा विजय कुमार टम्टा 7535018562
कपकोट कैलाश चंद्र जोशी 7535018563
बागेश्वर नगर दीन दयाल 7535018564
गरुड़ अशोक कुमार 7535018565
दोफाड़ वीरेंद्र कुमार 7535018566
- जिले में पेयजल के लिए जल संस्थान की ओर से 501 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से चार हैंडपंप खराब हैं। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार हैंडपंपों को सुधारने के लिए चंपावत जिले से तकनीशियनों की टीम बुलाई जाती है। जल्दी ही इन पंपों को ठीक कर लिया जाएगा। जल संस्थान बागेश्वर के बाद इस समय केवल एक टैंकर है। गर्मियों में जल संकट से निपटने के लिए संस्थान किराए पर पिकप वाहन हायर करेगा। इसके लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं।