फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will not tolerate negligence in election work

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी

Sat, 07 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 07 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों को समझें उन्हें  सौंपे गये कार्यों को निष्पक्ष रूप से पूरा करें। निर्वाचन कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यह बात मुख्य  विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों के  प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही।

विकास भवन सभागार  में आयोजित नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। प्रशिक्षण प्रभारी डीपीआरओ पूनम पाठक ने  सभी टीम प्रभारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भाग आचार संहिता का अनुपालन और अभ्यर्थी द्वारा चुनाव के दौरान किये जा रहे व्यय पर निगरानी रखना है। बताया कि  कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन  क्षेत्र के लिए वीडियो निगरानी टीम गठित की गई है जो निर्वाचन क्षेत्रों  में संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों की वीडियोग्राफी कर वीडियो अवलोकन टीम को प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीडियो टीम को  रैली, जनसभाओं तथा जुलूस की वीडियो कवरेज के समय वाहनों, कुर्सियों , फर्नीचर, लाइट, लाउडस्पीकर, बैनर, पोस्टर, कटआउट आदि का विवरण आडियो रिकार्डिंग भी करनी होगी। स्थैतिक निगरानी टीम के दायित्वों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वे चैक पोस्टों में तैनात रहकर भारी मात्रा में लाए जाने वाली नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं  अनुवीक्षण समिति के दायित्वों के बारे में जानकारी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति  को दायित्वों की जानकारी  देते हुए कहा कि समिति को समाचार पत्रों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, केबिल नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क, एसएमएस सोशल मीडिया पर निगरानी रखते  हुए अभ्यर्थियों और पार्टियों से संबंधित विज्ञापनों, संदेशों, चर्चाओं और साक्षात्कारों का रिकार्ड रखना होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय ने व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed