{"_id":"570fe7ff4f1c1b483d4a6c1e","slug":"will-cooperate-in-preventing-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावाग्नि रोकने में सहयोग करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावाग्नि रोकने में सहयोग करेंगे
ब्यूराे/अमर उजाला, बागेश्वर/धरमघर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/धरमघर। वनों को आग से बचाने के लिए श्रमिक ठेकेदार लीसा वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश इकाई ने वन विभाग को सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण और महामंत्री मोहन सिंह रावत ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र देकर बताया गया है कि सोसायटी से जुड़े 200 सदस्य जंगलों को आग से बचाने के वन विभाग को अपना सहयोग देेंगे।
विज्ञापन
उधर, धरमघर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पांडे और वीट अधिकारी पूरन चंद्र जोशी की अगुवाई में वन कर्मियों ने वनों को आग से बचाने के लिए आसपास के गांवों में वृहद जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से वनों को आग से बचाने में भरपूर सहयोग की अपील की। वन क्षेत्राधिकारी पांडे ने बताया कि कर्मचारियों ने सानीउडियार वन प्रभाग के शिखर, सनगाड़ और सिमगड़ी वन पंचायत क्षेत्र में लगी आग को बुझा लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन