फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will be against substandard construction engineers action

घटिया निर्माण करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 21 Jun 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 21 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Will be against substandard construction engineers action
निरीक्षण - फोटो : amar ujala
 ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने कहा कि गुणवत्ता विहीन सड़कों का निर्माण करने वाले अभियंताओं के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने के संबंध में बीडीसी सदन में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक गरुड़ में नाबार्ड मद से निर्माणाधीन सभी सड़कों की तकनीकी सेल से जांच कराने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बारिश में डामरीकरण का कार्य बंद नहीं किया गया तो वह खुद ठेकेदार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने नाबार्ड मद से निर्माणाधीन गरुड़-लखनी, डंगोली-सैलानी, अकुणाई-अणां, गागरीगोल-चनोली-नरग्वाड़ी, मटे-तिलसारी, डाकघट-सिमगढ़ी, कलाऊं आदि मोटर मार्गों का निरीक्षण करने के बाद अमर उजाला को बताया कि सभी सड़कों में हरियाणा,नोएडा आदि महानगरों के ठेकेदारों  द्वारा गुणवत्ता विहीन दीवारों का निर्माण और घटिया डामरीकरण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में पुराने पत्थरों, स्थानीय गधेरों की मिट्टी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

घटिया निर्माण के चलते हल्की बारिश में कई निर्माणाधीन सड़कों की दीवारें गिर गई है। डंगोली सैलानी मोटर मार्ग में गुणवत्ता विहीन डामरीकरण होने से क्षेत्र की जनता में रोष है। एसडीएम ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। भिलकोट में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के बगैर नोएडा की एक कंपनी ने हाटमिक्स का प्लांट खड़ा कर दिया है। प्लांट के चलने से अमस्यारी, भिलकोट, घेटी आदि गांवों में खेतों में खड़ी फसल को भारी क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed