फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will be a grand monument to the martyrs

बनेगा शहीद सैनिकों का भव्य स्मारक

Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

जिले में शहीद सैनिकों की यादाें को जिंदा रखने के लिए भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। आजादी के बाद बागेश्वर जिले के 134 सैनिक देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं, लेकिन उनका स्मारक नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों स्मारक बनाने की घोषणा की थी, अब प्रशासन ने इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बागेश्वर से अधिकतर सैन्य परिवारों का मैदानों की ओर पलायन हो रहा है। इसके बावजूद सेना के 11210 पेंशनर यहां रह रहे हैं। इनमें 8030 पूर्व सैनिक, 3180 विधवाएं हैं। जिले मेें रह रहे सेवारत सैनिकों की संख्या 10 हजार से अधिक है। आजादी के बाद देश की सीमाओं को बचाने के लिए बागेश्वर के 134 जवान सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं।
विज्ञापन


1962 के चीन युद्ध में 21, 1965 के पाक युद्ध में 36, 1971 के पाक युद्ध में 24, इसके बाद विभिन्न सीमाओं पर चले आपरेशन ब्लू स्टार, आपरेशन मेघदूत, आपरेशन रक्षक, आपरेशन पराक्रम, आपरेशन विजय में 43 जवानों ने शहादत दी है। इनमें से 108 शहीदों की विधवाएं जीवित हैं, जिनकी भावनाएं स्मारक के साथ गहराई से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एडीएम हरवीर सिंह ने बताया कि स्मारक भव्य होगा। एसडीएम फींचाराम चौहान नेे बताया कि स्मारक के लिए विकास भवन, नुमाइशखेत, लोनिवि तिराहे के पास भूमि देखी गई है। शीघ्र ही अंतिम रूप से भूमि का चयन होगा, और स्टीमेट के आधार पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास कार्यालय में सात वीर चक्र, 41 सेना मेडल, नौ मैंशन इन डिस्पैच, तीन अशोक चक्र तृतीय, छह शौर्य चक्र विजेता रजिस्टर्ड हैं। इनमें छह सेवारत, 33 पूर्व, 16 विधवाएं, चार अन्य हैं।


देश के दूसरे बड़े वीरता पुरस्कार वीर चक्र से सम्मानित लोगों में स्व. मंगल सिंह कुलसीवी 1948 पाक युद्ध, स्व. नायब सूबेदार धन सिंह  किटौली 1948 पाक, स्व. कैप्टन चंद्र सिंह ककड़ीगैर 1965 पाक, स्व. हवलदार शंकर दत्त  स्यांकोट 1971 पाक, स्व. सिपाही खड़क सिंह सूपी 1971 पाक, स्व. सुबेदार मेजर नंदन सिंह परमाटी 1971 पाक, नायब सूबेदार गंगा सिंह कपूरी 1971 पाक युद्ध शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed