फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wild pigs become enemies of farming, villagers stay awake all night to save crops

Bageshwar News: खेती के दुश्मन बने जंगली सुअर, फसल बचाने को ग्रामीण जाग रहे रातभर

Wed, 10 Apr 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 10 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Wild pigs become enemies of farming, villagers stay awake all night to save crops
बागेश्वर के पलायन गांव में जंगली सुअरों को भगाने के लिए रात में बर्तन बजातीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन

बागेश्वर। पुंगरघाटी के गांवों में जंगली सुअर की धमक बढ़ गई है। रात होते ही जंगली सुअरों का झुंड खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर रहा है। शासन-प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित दोफाड़ और पलायन के ग्रामीण फसल बचाने के लिए खुद ही मोर्चा संभाल रहे हैं। ग्रामीण रात को कनस्तर और बर्तन बजाकर जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं।


जिले में जंगली सुअरों के कारण किसानों का खेती से मोहभंग होता जा रहा है। खेतीबाड़ी से जीवन बसर करने वालों के लिए जंगली सुअर बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। पुंगरघाटी के किसानों ने कई बार शासन-प्रशासन को समस्या बताई। महिलाओं ने खुद ही समस्या से निपटने की ठानी और महिला मंगल दल ने रात को जागरण कर सुअरों से खेतों को बचाने का निर्णय लिया। महिला मंगल दल की मीनाक्षी देवी, रेवती देवी, दीपा देवी, गाउली देवी, प्रदीपा कालाकोटी, चेतना कालाकोटी, मोहिनी देवी, साबुली देवी आदि रोजाना रात के समय बर्तन बजाकर खेतों की रखवाली कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वह जान जोखिम में डालकर खेतीबाड़ी बचाने के लिए मजबूर हो रही हैं। प्रशासन से जल्द समस्या का निदान नहीं किया तो पुंगरघाटी विकास मंच की महिलाएं शासन-प्रशासन को जगाने के लिए जिला मुख्यालय में कनस्तर बजाने को मजबूर होंगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed