फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   When Will Building inaugrates

मुख्यमंत्री के इंतजार में नहीं हो पा रहा नगर पंचायत के भवन का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
When Will Building inaugrates
कपकोट का नगर पंचायत भवन। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों भवन का लोकार्पण कराया जाना है लेकिन सीएम के आज प्रस्तावित दौरे में भी लोकार्पण का कार्यक्रम तय नहीं है। सीएम शनिवार को कर्मी में होने वाले दानपुर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। हालांकि नगर पंचायत ने बिना लोकार्पण के ही नवनिर्मित भवन में कामकाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कपकोट नगर पंचायत के भवन का निर्माण इस वर्ष जुलाई में पूरा कर लिया गया था। रास्ते और अन्य कार्य भी अगस्त तक पूरे करा लिए गए थे। भवन के लोकार्पण के लिए 15 सितंबर का समय नियत किया गया था। उस दिन सीएम धामी बागेश्वर के दौरे पर आने वाले थे लेकिन किसी कारण से उनका यह दौरा रद्द हो गया। सीएम का दौरा टलने से नगर पंचायत के भवन का लोकार्पण भी अधर में लटक गया। एक महीने बाद 13 अक्तूबर को सीएम धामी ने बागेश्वर का दौरा किया लेकिन इस दौरे में भी नगर पंचायत के भवन का लोकार्पण नहीं हो सका। एक बार फिर से सीएम का जिला भ्रमण का कार्यक्रम है। 27 नवंबर को वह कर्मी के खेल मैदान में होने वाले तीन दिनी दानपुर महोत्सव का शुुभारंभ करने वाले हैं लेकिन इस दौरान भी नगर पंचायत भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

इधर, नगर पंचायत ने बिना लोकार्पण के ही नवनिर्मित भवन में कामकाज शुरु कर दिया है। करीब डेढ़ महीने पहले नगर पंचायत ने कपकोट के पंचायत घर से कार्यालय को भराड़ी में बने नए भवन में शिफ्ट कर दिया है। जहां विधिवत रूप से नगर पंचायत का कामकाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा करोड़ की संस्तुति के सापेक्ष मिले 75 लाख
बागेश्वर। नगर पंचायत के भवन निर्माण के लिए शासन से एक करोड़ 36 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। जिसके सापेक्ष केवल 75 लाख की राशि नगर पंचायत को प्राप्त हुई। इस राशि के उपयोग से तीन वर्ष में भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया गया था। भवन को जाने वाले रास्ते और अन्य निर्माण कार्य के लिए नगर पंचायत ने अपनी निधि से 15 लाख रुपये खर्च किए हैं।
नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सीएम के हाथों होना था। पहले उनका दौरा टला और दूसरे दौरे में उन्होंने कपकोट आकर भवन के लोकार्पण की बात कही थी। शनिवार को उनके दौरे पर लोकार्पण की उम्मीद थी, लेकिन अब तक कार्यक्रम नहीं बना है।

गोविंद सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट
नगर पंचायत के भवन का लोकार्पण सीएम के हाथों होना है। जल्द ही मुख्यमंत्री कपकोट का दौरा करने वाले हैं। केदारीबगड़ में उनके आने का कार्यक्रम बन रहा है। उसी दौरे पर सीएम नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed