फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather: Rain in District.

Bageshwar News: भारी बारिश के अलर्ट का नहीं दिखा असर

Fri, 07 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Weather: Rain in District.
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश के अलर्ट का अधिक असर नहीं दिखा। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में दोपहर के समय बारिश हुई लेकिन सुबह और शाम मौसम साफ रहा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए थे। कुछ देर बाद धूप निकल आई। करीब 10 बजे बाद मौसम बदलने लगा और 11 बजे से बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और धूप निकल आई। शाम तक मौसम सामान्य बना रहा। इधर बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम अनुराधा पाल के निर्देश पर विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।
विज्ञापन


रात को गरुड़ में 18, बागेश्वर में 14 मिमी बारिश
बागेश्वर। बृहस्पतिवार की शाम से रात तक जिले में जमकर बारिश हुई। गरुड़ विकासखंड में सर्वाधिक 18 मिमी और बागेश्वर में 14 मिमी बारिश हुई। कपकोट में इस दौरान पांच मिमी बारिश हुई। सरयू नदी का जलस्तर 865.30 और गोमती का 662.50 मीटर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सड़कों पर यातायात ठप, एक सड़क खुली
बागेश्वर। मानसूनी बारिश का सबसे अधिक असर जिले की सड़कों पर पड़ रहा है। शुक्रवार को कपकोट की निर्माणाधीन सूपी-झूनी सड़क पर यातायात ठप रहा। काफलीकमेड़ा मार्ग पर बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। काफलीगैर-खौलसीर सड़क पर पूरे दिन यातायात ठप रहा लेकिन शाम के समय सड़क को खोल दिया गया। सातचौंरा-जल्थाकोट सड़क भी मलबा आने से बंद है। बंद सड़कों को खोलने के लिए विभागों ने जेसीबी लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed