फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather in Kumaun

पिंडर घाटी में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में हुई बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weather in Kumaun
बागेश्वर/अल्मोड़ा। पहाड़ में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। कपकोट की पिंडर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। जिला मुख्यालय बागेश्वर का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। अल्मोड़ा में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रही, जबकि दिन में मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन

सोमवार से मौसम का रंग बदल गया। रात से आसमान पर हल्के बादल छाने लगे। मंगलवार सुबह से दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला। दोपहर बाद पूरा आसमान बादलों से ढक गया और कुछ देर बाद बूंदाबांदी होने लगी। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में हल्की बारिश हुई, जबकि पिंडर घाटी के खाती, वाछम, बोरबलड़ा, कुंवारी, धूर आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम में परिवर्तन होने से एक बार फिर से कड़ाके की ठंड लौट आई। बारिश के बाद सर्द हवाएं भी चलने लगीं, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। कुछ देर बाद धूप खिल गई। शाम करीब चार बजे बाद मौसम खराब होने लगा और आसमान में बादल छा गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते लोग हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed