{"_id":"62a38ffc7d844316dc10d792","slug":"weather-hikes-patients-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4654973169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने किया बेहाल, मरीजों से भर रहा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने किया बेहाल, मरीजों से भर रहा अस्पताल
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में जांच पर्ची कटाने को लगी लोगों की लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जून के महीने में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 450 से अधिक लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का उपचार करने के साथ उन्हें खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
मई में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन जून के आते ही अचानक से तापमान बढ़ गया है। जिसका असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। मई में जहां जिला अस्पताल में जहां अमूमन 350-400 के करीब लोग जांच कराने पहुंच रहे थे। जून के महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 500 के करीब पहुंच गया है। जिला अस्पताल में अधिकतर मरीज बुखार, पीलिया, डायरिया और पेट संबंधी परेशानी के पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखने, तेज गर्मी से बचाव करने और हल्का व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दे रहे हैं।
इधर, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएसएम डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि मौसम बदलाव के कारण बीमारियों में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों की अपेक्षा औसतन 100 मरीज अधिक जांच कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों को बेहतर इलाज के साथ बीमारियों से बचाव के लिए उचित सलाह दी जा रही है।