{"_id":"661d7e6aa65e6732400fe814","slug":"weather-changing-every-moment-double-blow-of-forest-fire-making-one-sick-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-105827-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पल-पहल बदलता मौसम, वनाग्नि की दोहरी मार, कर रही बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पल-पहल बदलता मौसम, वनाग्नि की दोहरी मार, कर रही बीमार
Tue, 16 Apr 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बागेश्वर। मौसम का बदलता मिजाज और वनाग्नि के कारण वातावरण में फैला धुंआ लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल फीवर के साथ-साथ सांस और आंख संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सप्ताह के पहले दिन ओपीडी में जांच करवाने वालों की संख्या 447 रही। चिकित्सक मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
इन दिनों कभी आसमान साफ रहता है तो कभी आसमान में अचानक से बादल मंडराने लगते हैं। धूप और बादल की आंखमिचौली का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। वहीं जंगलों के जलने से वातावरण में धुआं पसर गया है। तापमान में बदलाव के और धुएं के असर से एकाएक बीमारियां बढ़ने लगी हैं। पिछले सप्ताह जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 400 से अधिक मरीज जांच कराने पहुंचे थे। सोमवार को भी ऐसा ही हाल दिखाई दिया। सुबह से ही पर्ची काउंटर और ओपीडी में तैनात चिकित्सकों के कक्षों के बाहर लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी।
कोट-धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल फीवर के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में जांच कराने वाले मरीजों को उपचार के चिकित्सक खानपान और रहन-सहन के प्रति सावधानी बरतने का सुझाव भी दे रहे हैं। - डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल