फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather change in district.

Bageshwar News: बागेश्वर में हुई बारिश, गर्मी से राहत

Thu, 20 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
बागेश्वर। बागेश्वर में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाद जिलेभर में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे तक बारिश जारी थी। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक डंगोली में 10.50 एमएम, गरुड़ में आठ एमएम, बागेश्वर में तीन एमएम, कपकोट में 2.50 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण बृहस्पतिवार को मौसम में ठंड थी। बारिश थमने से बीते सोमवार से जिले के घाटी वाले इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी थी। लोग टीशर्ट में दिखाई देने लगे थे। बृहस्पतिवार को लोगों को गर्म कपड़ों में देखा गया। बृहस्पतिवार शाम तक आसमान बादलों से घिरा था। बारिश के आसार बन रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed