{"_id":"6564dbdb5f3eb2e41e024f29","slug":"weather-change-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2769-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बागेश्वर में बदला मौसम का तेवर, उच्च हिमालयी चोटियों पर फिर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बागेश्वर में बदला मौसम का तेवर, उच्च हिमालयी चोटियों पर फिर हिमपात
Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
सार
सोमवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। हिमालयी चोटियों जांतोली, बोराचक, फुर्किया, बोरबलड़ा, समडर, कीमू के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की सूचना है।
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से ही आसमान घने बादलों से घिरा रहा। हिमालयी चोटियों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। निचले इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम में आई तब्दीली से तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
रविवार रात से ही आसमान में बादल घिरने लगे थे। सोमवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। हिमालयी चोटियों जांतोली, बोराचक, फुर्किया, बोरबलड़ा, समडर, कीमू के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। हिमालयी क्षेत्र से लगे आबादी वाले इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक निचले इलाकों में कहीं से भी बारिश होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन