फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wearing high hills, the snow

ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Sat, 07 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कांडा। जनपद में कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तलहटी वाले क्षेत्रों में बूंद बांदी से ठंड की ठिठुरन बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेंक रहे हैं।
बागेश्वर जिला मुख्यालय समेत जनपद में शुक्रवार को दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा।   कपकोट के ऊंचाई वाले गांवों में बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, सोराग, बाछम, खाती, धूर, बघर, खलझूनी, झूनी, मिकिलाखल्पट्टा, लाहुर, गांसी और गोगिना जगहों में काफी बर्फबारी हुई। इन जगहों में पहाड़ की बर्फ से ढक गई है। जिले के अन्य हिस्सों में अपराह्न से हल्की बारिश हो रही है। मौसम के खराब होने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग ने अंगीठी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


। जिला मुख्यालय पर प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए अभी तक प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने शुरू नहीं किए हैं। अलाव की व्यवस्था न होने से बस स्टेशन, टैक्सी स्टेंडों, चौराहों लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी रही है। व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से नगर में मुख्य जगहों पर शीघ्र अलाव जलाने की मांग की है।  कांडा में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कत्यूर घाटी में दिन भर ठिकुरन के बीच हल्की बारिश हुई। ठंड के चलते दिन भर शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दूसरी तरफ कौसानी में तेज बारिश हुई।
शनिवार के प्रात: से आसमान में घने कोहरे बादल छाया रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई। ग्वालदम में तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। कौसानी में प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलाए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed