फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Watershed project will develop villages

जलागम परियोजना से होगा गांवों का विकास

Mon, 27 Apr 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 27 Apr 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
Watershed project will develop villages

वन विभाग के ग्लेशियर रेंज के अंतर्गत बदियाकोट में समेकित जलागम प्रबंध परियोजना के तहत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला हुई, जिसमें जलागम क्षेत्रों के संतुलित विकास, रोजगारपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों को संबोधित करते डिप्टी रेंजर शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि परियोजना के माध्यम से जलागम क्षेत्रों में भूमि, पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होेंने कृषि, पशुपालन आदि के  माध्यम से रोजगार अर्जित करने का आह्वान किया। वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी बताया गया। वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाप सिंह दानू ने अध्यक्षता की। कार्यशाला में सामाजिक विशेषज्ञ भावना, ग्राम प्रधान चंदन राम, हरुली देवी, केदार सिंह, सरपंच प्रेम सिंह, प्रेम सिंह दानू, भरत सिंह, भरतपाल सिंह, हीरा सिंह, चंदन सिंह आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed