फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water taxi

टैक्सियों के जरिए ले जा रहे पानी

Fri, 22 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 22 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water taxi
वाटर टैक्सी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बारिश न होने के कारण मनकोट गांव का प्राचीन नौला सूख गया है जबकि कलना बैंड के धारे में भी पानी बहना बंद हो गया है। मनकोट गांव में पीने के पानी के अन्य कोई स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीण पानी के लिए 14 किमी दूर जिला मुख्यालय आ रहे हैं।

विज्ञापन


टैक्सियों के जरिए पानी ले जाने पर उन्हें एक कनस्तर 20 से 30 रुपये पड़ रहा है। नौला सूखने के कारण गरीब लोगों की समस्या और विकट हो गई है। पानी के लिए मवेशी भी परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीने का पानी शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


सूखे के कारण मनकोट गांव में पीने के पानी को लेकर हाकाकार मचा है। भीषण गर्मी के कारण गांव का एकमात्र नौला भी सूख चुुका है। गांव में पानी के और स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दूषित गधेरों का पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी से बीमारी फैलने की आंशका बनी है। कई लोग टैक्सियों के जरिए नगर में बह रही सरयू और दुुग बाजार स्थित श्री नौला से पानी भरकर ले जा रहे हैं।  टैक्सी से पानी ले लाने पर उन्हें 20 से 30 रुपये प्रति कनस्तर पड़ रहा है।

ग्रामीण गोपाल दत्त बलसूनी ने बताया कि गांव के लिए बनी पेयजल योजना के नलों से पानी बूंद बूंदकर टपक रहा है। एक बाल्टी पानी भरने में काफी समय लग जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संस्थान से योजना में पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की शीघ्र पर्याप्त उपलब्धता नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर पेयजल संस्थान के एई आरएस विश्वकर्मा ने बताया कि सूखे के कारण स्रोत में पानी की मात्रा कम हो गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed