{"_id":"68bb23c32e0c9a433f0b251b","slug":"water-supply-from-jakhera-scheme-stopped-five-thousand-people-are-troubled-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118307-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जखेड़ा योजना से पानी की सप्लाई ठप, पांच हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जखेड़ा योजना से पानी की सप्लाई ठप, पांच हजार की आबादी परेशान
Fri, 05 Sep 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। इस साल मानसूनी बारिश की मार जखेड़ा पेयजल योजना पर सबसे अधिक पड़ी है। दो महीनों में पांच-छह बार लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगरवासियों को जलसंकट का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को भी योजना से आपूर्ति बाधित रही। नगर के कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, स्टेशन रोड क्षेत्र और अड़ौली गांव की करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जखेड़ा से नगर के लिए बनी सबसे पुरानी पेयजल योजना की पाइप लाइन हर साल मानसून काल में क्षतिग्रस्त हो जाती है। पूर्व में इस योजना से नगर और सैम मंदिर वार्ड तक पेयजल आपूर्ति की जाती थी। अब नगर के कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा और बागनाथ वार्ड के कुछ हिस्सों के साथ ही अड़ौली गांव में पानी मुहैया कराया जाता है। बारिश के दिनों में योजना से लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पाता है। पिछले दिनों पेयजल योजना हड़बाड़ में क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत बनी थी।
बुधवार को लाइन की मरम्मत की गई थी लेकिन बृहस्पतिवार शाम हड़बाड़ के पास फिर से लाइन टूट गई। लोगों को हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत से पानी जुटाना पड़ रहा है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।