फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Scarcity In Bageshwar

तहसील रोड का हैंडपंप हुआ ठीक, मजियाखेत में पेयजल किल्लत बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water Scarcity In Bageshwar
बागेश्वर के मजियाखेत में स्टैंड पोस्ट से पानी भरतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के तहसील रोड में लगे हैंडपंप की खराबी दूर कर दी गई है। हैंडपंप सुचारु होने से लोगों को काफी राहत मिली है लेकिन नगर के मजियाखेत क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को काफी कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

तहसील रोड में लगा हैंडपंप बीते शुक्रवार को खराब हो गया था। हैंडपंप की चेन टूट गई थी, इस कारण हैंडपंप का हत्था जमीन में लटक गया था। हैंडपंप खराब होने से तहसील क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया था। शनिवार को नगरपालिका ने टैंकर से तहसील रोड इलाके में पानी वितरित किया। जल संस्थान ने टनकपुर से टीम बुलाकर शनिवार को हैंडपंप ठीक कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, नगर के मजियाखेत क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है। उपभोक्ताओं को काफी कम पानी मिल पा रहा है। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा का कहना है कि मजियाखेत क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से काफी कम पानी मिल रहा है। लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है। लोगों ने मिर्च, बैगन, शिमलामिर्च के पौधे लगाए हैं। पानी के अभाव में पौधे सूखने लगे हैं। उन्होंने पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है। उधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि स्रोत में पानी की कमी के कारण कम पानी मिल पा रहा है। जितना पानी उपलब्ध हो रहा है, उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed