{"_id":"60f1d1bc8ebc3e87d03104c7","slug":"water-level-of-saryu-increased-after-the-rainfall-in-bageshwar-bageshwar-news-hld431418753","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बरसे मेघ, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बरसे मेघ, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण क्षेत्र के कई मोटर मार्गों पर भूस्खलन और मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर अब भी आवागमन ठप है, जिसके कारण कर्मी और पिंडर घाटी की पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार की रात से जिले की सभी तहसीलों में झमाझम बारिश हुई। कपकोट में सर्वाधिक 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गरुड़ में नौ और बागेश्वर विकास खंड में ढाई मिमी बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश से छोटे नाले और गधेरे उफान पर आ गए। सरयू का जलस्तर भी बढ़ गया। शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर 866 मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं गोमती नदी 862.20 मीटर पर बह रही है।
भारी बारिश के चलते शुक्रवार की सुबह सरण-बघर, शामा-लीती-गोगिना, मुनार-सूपी, चीराबगड़-पोथिंग, तोली, धरमघर-माजखेत आदि सड़कों पर भी यातायात बाधित हुआ था। इन मोटर मार्गों को संबंधित विभागों ने जेसीबी की मदद से शाम तक खोलकर यातायात सुचारु करा दिया है। इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश से बंद कपकोट-कर्मी सड़क को खोलने का काम चल रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।