{"_id":"579ba1854f1c1bc06121fdd0","slug":"water-institute-opposes-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान में ठेकेदारी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान में ठेकेदारी का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जल संस्थान में ठेकेदारी का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तीन मांगों को लेकर पेयजल संस्थान के संविदाकर्मियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना, प्रदर्शन किया। पेयजल संस्थान के खंडीय कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने, कर्मचारियों को विभाग में समायोजन समेत कुल तीन मांगों को लेकर कई बार आंदोलन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने ठेकेदारी प्रथा को शोषण का जरिया बताया। विभाग पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप मढ़ा और मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में संगठन के शाखाध्यक्ष संजय परिहार, नरेंद्र रावत, नवीन पांडे, देवेंद्र बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन