फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water getting nowhere, somewhere along the way the water flowing

कहीं नहीं मिल रहा पानी, कहीं रास्ते में बह रहा पानी

Thu, 03 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 03 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

 जिले के कुछ क्षेत्रों में नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रही है वहीं राइंका देवतोली और आसपास के क्षेत्रों के लिए बनी पेयजल योजना के पानी का कई जगह रिसाव हो रहा है। रिसाव बंद न होने से बच्चों को पीने के पानी के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए लोगों ने पेयजल संस्थान से रिसाव शीघ्र बंद करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राइंका देवतोली के लिए वर्ष 1972 में पड़ीगाड़ से पांच किमी लंबी पेयजल योजना बनी थी। योजना के पाइप कई जगह जंक लगने के कारण सड़ चुके है। इस कारण पानी का कई जगह रिसाव हो रहा है। विद्यालय के प्रवेश द्वार के समीप रास्ते में रिसाव का पानी बह रहा है। विद्यालय में पानी कम मात्रा में पहुंच रहा है। इस कारण विद्यार्थियों को कई परेशानियां हो रही हैं। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत न होने से लोगों की समस्या और भी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रिसाव बंद करने के लिए अब तक कई बार मांग कर दी है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने पेयजल संस्थान से रिसाव शीघ्र बंद करने की मांग की है। मांग करने वालों में शिक्षक- अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेश राठौर, मुन्ना भौर्याल, विनोद डसीला, लाल सिंह रावत, हरीश डसीला, पुष्कर राम, बसंत रात और हरीश राम आदि शामिल हैं। इधर पेयजल संस्थान के एई आरएस विश्वकर्मा ने कहा संबंधित जेई को मौके पर भेजकर रिसाव बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed