{"_id":"6839fe158b484ef5f50ad759","slug":"water-festival-from-tomorrow-onwards-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116010-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कल से चलाया जाएगा जल उत्सव पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कल से चलाया जाएगा जल उत्सव पखवाड़ा
Sat, 31 May 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 31 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष की अधिकारियों के साथ बैठक, जल संरक्षण के लिए बनेंगी कार्य योजनाएं
बागेश्वर। राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एक से 15 जून तक जल संरक्षण के तहत होने वाले जल उत्सव पखवाड़ा के क्रियान्वयन, निश्चित लक्ष्यों और आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने जल संरक्षण के लिए संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर, वैज्ञानिक आधार पर मजबूत कार्य योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उपाध्यक्ष कोरंगा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नौ संकल्पों में जल संरक्षण पहले स्थान पर है। हमारा उद्देश्य इसे केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न रखकर लोगों की भागीदारी से जन आंदोलन बनाने का होना चाहिए। कहा कि सीएम पुष्कर धामी ने राज्य में जल संसाधनों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सारा और मनरेगा जैसी योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। डीडीओ संगीता आर्या ने बताया कि जल उत्सव पखवाड़ा में जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित किए जाएंगी। बैठक में जिपं प्रशासक बसंती देवी, सीडीओ आरसी तिवारी, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहीं।