{"_id":"573f5a054f1c1b9857ac82db","slug":"water-distributed-by-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाएं क्षतिग्रस्त, पानी के लिए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाएं क्षतिग्रस्त, पानी के लिए लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
टैंकर से बांटा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिछले दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाएं शुक्रवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। पेयजल संस्थान के टैंकर सड़क तक ही सीमित रहने के कारण मोहल्ल्लों में रह रहे लोगों की परेशानियां दोगुनी हो गई हैं। मजबूरी में उन्हें सरयू के दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गंदा पानी पीने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने पानी की आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बीते दिनों हुई भीषण बारिश से नदी गांव, मजियाखेत, ज्वालादेवी वार्ड के आदर्श कालोनी और सैंज के लिए बनी पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई थीं। पेयजल संस्थान ने पानी के वितरण के टैंकर लगा रखे हैं, लेकिन इनसे सड़क से लगे घरों तक ही पानी बंट रहा है। सड़क से दूर के इलाकों में पानी के लिए मारामारी हो रही है। पानी की किल्लत से होटल कारोबारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने पेयजल संस्थान से योजनाओं को शीघ्र संचालित करने को कहा है। इधर पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि अमसरकोट पेयजल योजना में काम तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी जबकि दूसरी योजना को भी शीघ्र संचालित करने के प्रयास हो रहे हैं। उधर खोली और बिलेख गांव की पेयजल योजनाएं सुचारू नहीं हो सकी हैं। इससे गांवों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। आदर्श कालोनी के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने पेयजल संस्थान को टैंकर कालोनी के समीप खड़ा करने की मांग की है। ताकि लोग आसानी से पानी भर सकें।