{"_id":"6193f99c8b3d0a7f0376bd03","slug":"water-crysis-in-kafaligair-bageshwar-news-hld444761418","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन से रिसाव से एक हजार की आबादी झेल रही पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन से रिसाव से एक हजार की आबादी झेल रही पेयजल संकट
विज्ञापन
बागेश्वर के असों मल्लाकोट में पाउपलाइन से बहता पानी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के असों-मल्लाकोट गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के लिए बनी पेयजल योजना की लाइप लाइन में रिसाव होने से टैंकों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जल संस्थान को सूचित करने के बावजूद जल संकट का निदान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।
असों, मल्लाकोट, घत्याड़ी गांव के लिए सरयू नदी से पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। पेयजल लाइन से पानी गांव के तीन टैंकों में पहुंचता है। जहां से ग्रामीणों तक पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले 25 दिनों से टैंकों को जोड़ने वाली पाइप लाइन में रिसाव हो रहा है। रोजाना हजारों लीटर पानी रिसकर बर्बाद हो रहा है, जिससे घरों में लगे नलों तक पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से करीब एक हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण गोविंद सिंह, डिगर सिंह, केशर सिंह, अमर सिंह, नंदन सिंह, गणेेश सिंह आदि ने बताया कि जंगल में टूटी पाइप लाइन से लगातार रिसाव हो रहा है। पाइप लाइन टूटने की सूचना विभाग को दी गई, लेकिन उसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द जल संकट का निदान करने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के प्रभारी ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि जल्द ही जेई से पाइप लाइन का निरीक्षण करवाकर मरम्मत करवाई जाएगी।