फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crisis in Mandalsera

मंडसलेरा में तीसरे दिन दिया जा रहा पानी, वह भी काफी कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Mandalsera
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देतीं मंडलसेरा की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के मंडलसेरा के लोगों को गर्मी के सीजन में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने तीसरे दिन वह भी अपर्याप्त पानी देने के शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

मंडललेरा की महिलाओं ने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि मंडलसेरा में पुराने सीएमओ कार्यालय के आसपास के इलाके में पानी की नियत आपूर्ति नहीं की जा रही है। तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है, वह भी काफी कम। इलाके के लोग जलधारों से पीने के पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। पानी के इंतजाम में ही दिन गुजर जाता है। कहा कि पानी न मिलने का असर उन लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। उन लोगों के अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। गर्मी बढ़ी तो जल संकट और गहरा जाएगा। उन्होंने डीएम से नियमित जलापूर्ति के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। कहा है कि जलापूर्ति सुचारु नहीं हुई तो लोगों की दिक्कत और बढ़ जाएगी। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित कर नियमित जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्पा पंत, दीपा कांडपाल, विमला धपोला, रेखा पांडे, हेमा चतुर्वेदी, सरिता उप्रेती, पुष्पा नगरकोटी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed