फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crisis In Bageshwar

जखेड़ा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से बागेश्वर के कई इलाकों में जल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis In Bageshwar
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में हैंडपंप में पानी भरने पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा समेत कई इलाकों को पेयजल आपूर्ति करने वाली जखेड़ा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से तीन हजार की आबादी के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से जखेड़ा पेयजल योजना आरे के पास कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस योजना की पाइप लाइन सरयू नदी से होकर गुजरती है। करीब सौ मीटर हिस्से में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। योजना के कई पाइप नदी में बह गए हैं। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से नगर के कठायतबाड़ा इलाके के साथ ही नगर के स्टेशन रोड, द्यांगण, अड़ौली समेत कई इलाकों को पानी का आपूर्ति होती है। योजना क्षतिग्रस्त होने से इन इलाकों में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

लोग जल स्रोतों, हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जल संस्थान टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति कर रहा है लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने पेयजल योजना की जल्द से जल्द मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखेड़ा पेयजल योजना करीब 100 मीटर के हिस्से में क्षतिग्रस्त हुई है। योजना की पाइप लाइन नदी से भी होकर गुजरती है। कई पाइप बह गए हैं। योजना की मरम्मत की जा रही है। नदी से पाइप लाइन शिफ्ट करने का भी प्लान तैयार किया जा रहा है। फिलहाल टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। जल्द ही जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed