फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water crisis at Bageshwar

गांवों से लेकर जिला मुख्यालय तक पीने के पानी को लेकर हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water crisis at Bageshwar
बागेश्वर के असों में सिर पर पानी ढोकर लातीं महिला और बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संस्थान के इंतजाम धड़ाम हो गए हैं। गांवों से लेकर जिला मुख्यालय तक पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कहीं एक महीने से कहीं 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के तहसील रोड के कई इलाकों में एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी पानी आता भी है तो काफी कम। जिला मुख्यालय के नदीगांव में भी पानी का संकट गहरा रहा है। लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का सारा समय पानी के इंतजाम में लग जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमसरकोट पेयजल योजना से कम पानी मिलने से यह दिक्कत आई है। जिले के कठपुड़ियाछीना क्षेत्र में पेयजल योजना से 15 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने से इलाके में पानी की कमी बनी हुई है। नदी का बहाव पंप की ओर की जानी है। असों में भी पानी का गंभीर संकट चल रहा है। उधर, कपकोट के कई इलाकों में भी जल संकट से लोग जूझ रहे हैं। कपकोट के बमसेरा तल्ला, बमसेरा हुड्डी में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। दीपक ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, हरिमोहन सिंह, आनंद सिंह, प्रेमा देवी, दीपा देवी ने बताया कि पूरा दिन पानी के इंतजाम में लग जा रहा है। जल संस्थान के अधिकारी हाथ पर हाथ धरा बैठे हैं।
विज्ञापन

कोट
कठपुड़ियाछीना में नदी में पानी कम होने से दिक्कत आ रही है। बृहस्पतिवार को जेसीबी लगाकर नदी का बहाव डायवर्ट किया जाएगा। तहसील रोड में पानी की दिक्कत को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर।
पानी नहीं आने से लोग परेशान, नौलों से ढोना पड़ रहा है पानी
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट बना हुआ है। लोग तपती दोपहरी में नौलों और स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। जिस कारण उनका समय बर्बाद होने के साथ ही भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर के चौघानपाटा, जोशीखोला, जौहरी बाजार और अन्य स्थानों पर एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि भी पानी आ रहा है तो कभी नहीं आ रहा है। इन मोहल्लों में पानी आने का समय भी सुनिश्चित नहीं है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत के चलते गर्मी के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नौलों और स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नौलों और धारों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। जिस कारण यहां भी लोगों को जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता है। लोगों ने बताया कि पानी में फोर्स कम होने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। जिससे परिवार के जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि पानी का बिल तो आ रहा है लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की अनियमित आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed