फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   water crises in Rawatsera

पेयजल योजना की मरम्मत करवाने की मांगको लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
water crises in Rawatsera
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में स्वीकृत राशि को वर्तमान में संचालित लाइन की मरम्मत में खर्च करने की मां? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रावतसेरा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने रावतसेरा पेयजल योजना के लिए स्वीकृत राशि से वर्तमान में संचालित स्वजल पेयजल लाइन को सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नारेबाजी के बाद रावतसेरा के ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव के लिए वर्ष 2000-2001 में स्वजल पेयजल योजना बनाई गई थी। अब इसकी मरम्मत की जरूरत है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने गांव के लिए नई पेयजल योजना बनाई लेकिन डोवरगाड़ के ग्रामीणों के विरोध के कारण योजना पूरी नहीं हो पा रही है। दूसरा जलस्रोत भी गांव के पास न होने के कारण कई माह पहले स्वीकृत राशि खर्च नहीं की जा सकी है। इसलिए उन्होंने इसी राशि से पुरानी योजना को सुधारने की मांग की। इसके लिए वह कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के माध्यम से भी पेयजल निगम तक मांग पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद मांग पूरी न होने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में श्रवण कुमार रावत, जगमोहन सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत, सुरेश सिंह रावत, आनंद सिंह, प्रभा देवी, दीपिका रावत, महेश सिंह रावत, दीपा रावत, बलवंत सिंह रावत, गणेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed