{"_id":"8c7bf07fcb3cd3616f4c4610d8d5f594","slug":"water-corporation-personnel-are-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे पेयजल निगम के कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे पेयजल निगम के कार्मिक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम, जल संस्थान का एकीकरण करके राजकीय विभाग का दर्जा देेने की मांग को लेकर पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर यहां सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। समन्वय समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 11 मई तक शासनादेश जारी न करने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले सभी लोग यहां कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां जिलाध्यक्ष केसी जोशी और संयोजक पीसी जोशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें एकीकरण और राजकीय करण के मसले को लगातार लटकाने का आरोप लगाया गया। संगठन का कहना है कि पिछले साल ही मुख्यमंत्री ने समिति बनाकर एकीकरण की दिशा में कदम बढा दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी एकीकरण और राजकीयकरण का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इस मौके पर सांकेतिक धरना भी दिया गया। संगठन ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 11 मई तक शासना देश जारी नहीं हुआ तो प्रदेश भर के कर्मचारी 12 मई को देहरादून में धरना देंगे, और 13 मई से हड़ताल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सुरेश चंद्र जोशी, विशन सिंह जनौटी,गोविंद राम, जितेंद्र सिंह, मीनू, पूरन चंद्रं, चंद्रा उपाध्याय, जगदीश पांडे, गोपाल सिंह लटवाल, पूरन चंद्र, चंदन सिंह, आरके चौहान, हरीश जोशी, बीएस बोरा, एलएस नेगी, जीवन चंद्र पाठक, सुनील कुमार, नयन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, शंकर लाल साह, एचसी बेलवाल, लीलाधर अंडोला, गोविंद सिंह मेहता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन