{"_id":"579f87184f1c1b5a7b2b942e","slug":"water-contract-personnel-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संस्थान के संविदा कर्मियों का तीन मांगों को लेकर यहां चल रहा बेमियादी आंदोलन सोमवार पांचवें दिन भी जारी रहा। गुस्साएं कर्मियों ने शासन और विभागीय उच्चाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप मढ़ा और मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल पर पहुंचकर पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के शाखाध्यक्ष कुशल सिंह रावत ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने पेयजल संस्थान के ईई को 72 घंट के भीतर संविदा श्रमिकों की मांगों पर उचित निर्णय लेने को कहा। आंदोलन स्थल पेयजल संस्थान के खंडीय कार्यालय के प्रांगण में संघ के शाखा सचिव जियाउल हक की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा से उनका शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
इसे तत्काल बंद करके कर्मचारियों को विभाग में समायोजन करने समेत कुल तीन मांगों को लेकर कई बार आंदोलन कर दिया है। उन्हें वेतन का भुगतान महीने की 10 तारीख तक हर हाल में करने को कहा। सभा का संचालन नवीन पांडे ने किया। धरना देने वालों में सादाब खान, गणेश राम, भगवती प्रसाद, दिनेश चंद्र, हरीश सिंह, प्रकाश भट्ट, जोगेंद्र प्रसाद, गणेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन