फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Waiting list for Ultrasound In Bageshwar

Bageshwar News: अल्ट्रासाउंड के लिए करना पड़ रहा बारी का इंतजार

Fri, 05 Jul 2024 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 05 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waiting list for Ultrasound In Bageshwar
31 मरीजों को दी गई है अलग-अलग तिथि
विज्ञापन



बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। 31 मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अलग-अलग तारीख दी गई है।
जिला अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत तीन मई से स्वास्थ्य अवकाश पर हैं। सोनोलाॅजिस्ट गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते थे। सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट आराधना नेगी के जिम्मे थे। सोनोलॉजिस्ट के अवकाश में होने के कारण गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड भी रेडियोलॉजिस्ट को करने पड़ रहे हैं। इस वजह से अस्पताल पहुंच रहे सभी लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे है। अस्पताल में बीते 26 जून से अल्ट्रासाउंड के लिए प्रतीक्षा सूची का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी जारी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को 31 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। 31 मरीज अब भी प्रतीक्षा सूची में हैं। इनमें से शुक्रवार को 25 और शनिवार को छह मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा का कहना है कि सोनोलॉजिस्ट के काम पर लौटने के बाद मरीजों को असुविधा नहीं हाेगी।




पांच दिनों से बंद पड़ा बाल रोग कक्ष
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से बाल रोग कक्ष में ताला लटका हुआ है। जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह मेर शनिवार से अवकाश पर हैं। इस कारण अस्पताल में बच्चों की जांच नहीं की जा रही है। इलाज के लिए लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा का कहना है कि जल्द बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश से लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed