फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   vyaapaar va bhavan kar ke virodh mein sadakon par utare vyaapaaree

व्यापार व भवन कर के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Sun, 10 Feb 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 10 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
vyaapaar va bhavan kar ke virodh mein sadakon par utare vyaapaaree
कपकोट में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत द्वारा व्यापार कर में बढ़ोतरी करने, लोगों पर भवन कर लगाने का व्यापारियों एवं आम लोगों ने कड़ा विरोध किया है। गुस्साए व्यापारियों व आम लोगों ने रविवार को भराड़ी बाजार में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में नगर पंचायत पर व्यापारियों व लोगों की राय लिए बिना व्यापार कर बढ़ाने एवं भवन कर लगाने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने नगर पंचायत से व्यापार कर बढ़ाने व भवन कर लगाने संबंधी फैसले को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेेतृत्व में रविवार को व्यापारी जोरदार नारेबाजी करते हुए बाजार में एकत्रित हो गए। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा नगर पंचायत ने क्षेत्र का विकास करने के बजाए व्यापार कर में बढ़ोतरी करने और लोगों पर भवन कर लगाने का प्रस्ताव पास कर किया है। जबकि क्षेत्र में व्यापार काफी कम है। अधिकतर लोग भवन कर देने की स्थिति में नहीं है। पंचायत ने कर लगाने से पहले व्यापारियों व आम लोगों से सलाह लेना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के करों का कतई भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि जोर जबरदस्ती की गई तो चक्काजाम करके आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर के सातों वार्डों में कमेटियों का गठन करके इस मामले में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।  प्रदर्शन करने वालों में सभासद दीपक ऐठानी, दान सिंह ऐठानी, हरीश कोरंगा, दरबान ऐठानी, दिनेश राठौर, नंदन सिंह, हरीश बिष्ट, भूपाल सिंह, नासिर हुसैन, सुंदन सिंह, कमल कपकोटी, मनोज वर्मा, प्रवीण गढ़िया, आनंद शाही, नंदन प्रसाद, दयाल राठौर, हीरा ऐठानी, पूरन राम, चंचल सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका के व्यापार कर का विरोध करेंगे व्यापारी
बागेश्वर। व्यापारियों की बैठक में नगर पालिका के व्यापार कर का पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर कहा कि नगर पालिका ने यदि शुल्क में वृद्धि की तो आंदोलन किया जाएगा।

रविवार को प्रकटेश्वर मंदिर में हुई व्यापारियों की बैठक में कहा गया कि हाल ही में नगर पालिका ने सभी व्यापारियों को कर के दायरे में रखते हुए सभी से टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। कहा कि पहले से ही टैक्स के बोझ से दबे व्यापारियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाना ठीक नहीं है। इसका विरोध किया जाएगा। व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना ही नगर पालिका ने टैक्स लगाने का एकतरफा फैसला लिया है। बैठक में व्यापार मंडल के चुनावों पर भी मंथन किया गया। निर्णय लिया कि जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नई सदस्यता के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, लीलाधर पंडा, नवीन साह, शेखर पांडे, उमेश साह, देवेंद्र अधिकारी, गोविंद साह, राजा साह, मोहित रस्तोगी, हरीश साह, देवकीनंदन आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed