फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voting in Bageshwar

बागेश्वर में 2,17,600 मतदाता 376 बूथों पर करेंगे मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voting in Bageshwar
बागेश्वर जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते प्रेक्षक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक, व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह और पुलिस प्रेक्षक नबाम गुंग्टे ने अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों से अपने दायित्वों का संजीदगी से निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दो लाख 17 हजार 600 मतदाता हैं। आगामी 14 फरवरी को दोनों विधानसभाओं के 376 बूथों पर मतदान किया जाएगा। मतदान को लेकर सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप की व्यवस्था कर दी गई है। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा में पांच आदर्श और दो सखी बूथ बनाए गए हैं। दो से छह फरवरी तक बुजुर्ग और दिव्यांग पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों के लिए पीपीई किट और मतदाताओं के लिए सैनिटाइजेशन और ग्लब्ज की व्यवस्था की जाएगी। पोलिंग पार्टियां को 12 फरवरी को सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। 13 को सभी मतदान पार्टियां गंतव्य को रवाना होंगी। शत प्रतिशत मतदान के कराने के लि स्वीप की टीम व्यापक अभियान चला रही है। जागरूकता रथ और गांव-गांव जाकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्हें जरुरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, सीडीओ डीडी पंत, कंट्रोल रूम नोडल आरके सिंह, डीडीओ संगीता आर्या, नोडल मतदान अनुलेखा बिष्ट, नोडल व्यय जुनैद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed