बागेश्वर। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर निर्वाचन विभाग व्यापक जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वीप टीम के माध्यम से कम मतदान प्रतिशत वाले गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को आगामी 14 फरवरी को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को स्वीप की टीम ने गरुड़ विकासखंड के वज्यूला, मवई, गढ़खेत, उड़खुली गांवों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा, हस्ताक्षर अभियान और गोष्ठी के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र में वोट का महत्व बताया। बीएलओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों का पंजीकरण कराने, ग्रामीणों को सी विजिल एप, वोटल हेल्पलाइन एप की जानकारी देने को कहा गया। टीम के सदस्यों ने बाजार में खरीदारी कर रहे लोग, खेतों में काम कर रहे किसानों से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने को कहा। यहां स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय, उमेश जोशी, नीरज पंत, दिवाकर मिश्रा, जेपी कुनियाल आदि रहे।