{"_id":"61f6dd7622d99457cc23d806","slug":"voting-by-postel-ballot-paper-bageshwar-news-hld452335134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से छह फरवरी तक मतदान करेंगे बुजर्ग और दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से छह फरवरी तक मतदान करेंगे बुजर्ग और दिव्यांग
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में मतदान प्रशिक्षण लेते कार्मिकों को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिक?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता (अबसेंटी वोटर) दो से छह फरवरी तक पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। मतदान कार्मिक घर-घर जाकर उनका वोट करवाएंगे। डिग्री कॉलेज में मतदान संपन्न कराने वाले 350 कार्मिकों को प्रथम मतदान प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 55-55 मतदान अधिकारी और मतदान सहायक, 83 माइक्रो ऑब्जर्वर, 74 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 80 सुरक्षा कर्मी शामिल हुए। पोस्टल बैलेट से मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न कराया जाएगा।
जिले से 1257 अबसेंटी वोटर पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। बागेश्वर सीट के 814 और कपकोट के 443 अबसेंटी वोटरों को 40 मतदान पार्टियां पोस्टल बैलेट से मतदान कराएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान से पहले बीएलओ अबसेंटी मतदाताओं का अनिवार्य रूप से सत्यापन करा लें। मत की गोपनीयता बरतते हुए मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। मतदान पार्टियां रोजाना के पोस्टल बैलेट सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे। जहां से इन्हें आरओ को उपलब्ध कराया जाएगा।
उप निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि छह फरवरी का दिन रिजर्व रखा गया है। इस दिन छूटे पोस्टल मतदाताओं का मतदान कराया जाएगा। एसपी अमित श्रीवास्तव ने सभी मतदान पार्टियों से आपसी समन्वय बनाकर सावधानी से मतदान संपन्न कराने और मतपत्रों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। नोडल अधिकारी संजय सिंह, प्रशिक्षक दीप चंद्र जोशी, डॉ. राजीव जोशी और डॉ. केएन कांडपाल ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। वहां पर आरओ हर गिरि, पारितोष वर्मा, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट आरके पांडेय, डीडीओ संगीता आदि मौजूद रहे।