फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voters in each booth will be set up

हर बूथ में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे

Sat, 04 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 04 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Voters in each booth will be set up
डीएम एसपी बागेश्वर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार हर बूथ पर मतदाताओं की मदद के लिए मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदाताओं की जानकारी और सहायता के लिए एक बुकलेट भी प्रकाशित की गई है। इसका वितरण बीएलओ के माध्यम से घर-घर वोटर स्लिप के साथ किया जाएगा। 
तहसील सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि इस बार मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए हर मतदान केंद्र में एक बूथ फैसिलिटेटर की नियुक्ति की गई है। बूथ फैसिलिटेटर, मतदान कार्मिकों के रहने और खाने की व्यवस्था के साथ ही बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था का ध्यान भी रखा जाएगा। पैदल बूथों के लिए मतदान कार्मिकों के सामान को लाने-ले जाने के लिए मजदूरों या घोड़े खच्चरों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


दिव्यांग मतदाताओं को बूथों तक ले जाने के लिए स्वयं सेवकों को नियुक्त किया जा रहा है। हर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक डॉक्टर और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी।  उन्होंने बताया कि चुनावों में चार जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ चार एमबीबीएस डॉक्टर तैनात रहेंगे। जबकि 40 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ एक-एक फार्मेसिस्ट को तैनात किया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहनों में जीवन रक्षक दवाइयां मौजूद रहेंगी। किसी भी मतदान कार्मिक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन एक तरह से एंबुलेंस का काम भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन स्वास्थ्य विभाग से 55 फार्मेसिस्ट मांगें गए हैं। एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि चुनावों के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी है। आईटीबीपी और होमगार्ड के जवान भी आएंगे। इस मौके पर एडीएम एसएस जंगपांगी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आरएस परिहार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed