फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vishwakarma Pujan in Bageshwar

बागेश्वर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Pujan in Bageshwar
बागेश्वर में विश्वकर्मा पूजा करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में धूमधाम से मनाई गई। विद्युत वितरण खंड कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन हुआ। बिजली घर में मशीनों और उपकरणों की पूजा की गई। इसमें ईई कन्हैया मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। भजन कीर्तन हुए और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोनिवि प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, पॉलीटेक्निक, जल संस्थान आदि स्थानों पर भी पूजा हुई। उधर, लमगड़ा ब्लॉक में कपिलेश्वर बानड़ी देवी पंपिंग योजना के पेयजल पंपों और बिजली फीडरों की पूजा की गई। वहां पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल आदि थे।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के लगभग सभी तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई और पॉलीटेक्निक में छात्रों और शिक्षकों ने पूजा की। कांडा आईडीआई में प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण संस्थानों में प्रयुक्त होने वाली मशीनों और औजारों की सफाई की। इसके बाद विश्वकर्मा पूजा हुई। वहां पर प्राचार्य कविंद्र कन्याल, अर्जुन सिंह, जगपाल सिंह, कृपाल सिंह, दिनेेश सिंह, आशा धपोला, रोहित वर्मा, जगदीश प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिरौली की मैग्नेसाइट कंपनी में कर्मचारियों, श्रमिकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विधिविधान से पूजा की। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी विश्वकर्मा पूजा की। नगर में बागनाथ प्रिंटिंग प्रेस, नरेंद्रा पैलेस, ऑटोमोबाइल्स, मशीनरी और कारीगरी से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा संपन्न कराई गई। राजमिस्त्रियों, निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और विभिन्न उद्योगों में काम करने वाल श्रमिकों ने अपने औजारों की सफाई और पूजा की।
नगर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में हुई पूजा में दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, कमल पांडेय, बबलू राणा, जीवन पांडेय, प्रताप सिंह, खड़क सिंह, तारा सिंह, रणजीत आदि थे। इधर, गरुड़ तहसील क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजकीय पॉलीटेक्निक और आईटीआई में मशीनों की पूजा की गई।
वहीं, बिहारी श्रमिकों ने इस अवसर पर भंडारा भी आयोजित किया। वहां पर वीरेंद्र ठेेकेदार, विनोद, राजेंद्र आदि थे। पुरड़ा में मां भगवती फर्नीचर उद्योग में विश्वकर्मा पूजा पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहां पर भाजपा कार्यकर्ता रमेश राम टम्टा आदि थे।
चौखुटिया में आज होगा मूर्ति विसर्जन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर खासा उत्साह है। पूर्वांचली समाज ने इसके लिए छठ पूजा घाट पर पंडाल लगाए हैं। यहां पर विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा एवं भजन किए जा रहे हैं।

मूर्ति विसर्जन शनिवार शाम अगनेरी मंदिर परिसर के निकट रामगंगा नदी में होगा। वहां पर समिति अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष जंगाली प्रसाद, अमोद महतो, भिखारी महतो, रेखा गुप्ता, मधुबाला, पूजा गुप्ता, ज्योति शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed