फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Viraj Maiyya in a tall building ...

ऊंचे भवन में विराजे मैय्या...

Sat, 01 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 01 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Viraj Maiyya in a tall building ...
कपकोट के चखतरी में कलशयात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में नवरात्र पर्व की धूम मची हुई है। जगह-जगह हो रहे देवी भागवत कथा और दुर्गा सप्तशती के पाठ से समूचा जिला देवीमय हो गया है। मंदिर आकर्षक ढंग से सजे हुए हैं। नगर पंचायत कपकोट के चखतरी के कुलदेवी और गोलू मंदिर में शनिवार से नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। उधर सुमगढ़ गांव के चक्रहाणि के देवी मंदिर में भी देवी कथा का वाचन शुरू हो गया है। पूजा स्थलों पर महिलाओं ने ऊंचे भवन में विराजे मैय्या...समेत कई अन्य मन भावन भजनों का गायन किया।
विज्ञापन


नगर के चंडिका मंदिर में आयोजित देवी भागवत सुनने दूूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। कथा का वाचन पंडित गोकुलानंद जोशी कर कर रहे हैं। इधर माल रोड स्थित उल्का मंदिर में देर रात तक मन भावन भजनों का गायन चल रहा है। पुजारी पंडित बसंत बल्लभ पांडे आचार्य ने श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा। उधर कांडा पड़ाव के कालिका मंदिर और सन गाड़ स्थित श्री री 1008 नौलिंग देव, सानीउडियार के भद्रकाली और बदियाकोट के भगवती मंदिर में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन



उधर नगर पंचायत कपकोट के वार्ड नंबर तीन के कुल देवी गोलू मंदिर में चखतरी,  कपकोट बाजार, परमटी और गांसू में रह रहे बिष्ट परिवारों की ओर से नवरात्र पर्व शुरू हो गया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह बुद्धेश्वर के निकट बह रही पवित्र सरयू के तट पर गए। पूजा के काम आने वाले बर्तनों को साफ किया। देव डांगरों ने सरयू पूजन और सूर्य को अर्घ्य दिया।  इसके बाद महिलाओं ने तांबे के कलशों में पावन जल भरकर मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं ने कलशों में भरे जल का मंदिर परिसर में छिड़काव कर मूर्तियों का जला भिषेक किया। पूजा पंडित पूरन चंद्र जोशी संपन्न करा रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट और मार्गदर्शक राम सिंह बिष्ट ने बताया कि भंडारा चार अप्रैल को होगा। वहां दीवान सिंह, गोविंद सिंह, आन सिंह, आनंद, गोकुल, मादो सिंह, महिमन सिंह, रघुवीर बिष्ट और डा. विनोद बिष्ट आदि थे। उधर सुमगढ़ गांव के देवी मंदिर में देवी भागवत कथा का वाचन शुरू हो गया है। कथा का वाचन सिलकानी निवासी पंडित चंद्रशेखर जोशी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान विमला जोशी और पूर्व प्रधान राम चंद्र जोशी ने लोगों से अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed