फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   VIP Movement in Bageshwar Creates Jam

बागेश्वर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान लगता है जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
VIP Movement in Bageshwar Creates Jam
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर के गरेट के सामने अधिकारियों के वाहनों के कारण लगा जाम। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर और जाम एक दूसरे का पर्याय बन गए हैं। जाम को देखते हुए पुलिस ने नगर में तमाम स्थानों पर नो पार्किंग जोन बनाए हैं। नो पार्किंग के बोर्ड लगे हैं लेकिन वीआईपी के दौरे और आला अधिकारियों की आवाजाही के दौरान नो पार्किंग जोन में नेताओं और अधिकारियों के वाहन बेखौफ खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के व्यस्ततम इलाके बागनाथ तिराहे में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। सूबे के समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास बागनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। उनका सरकारी वाहन गोमती पुल के पास नो पार्किंग जोन में खड़ा था। मंत्री के वाहन के आगे पुलिस का वाहन खड़ा था। उससे आगे एआरटीओ का वाहन खड़ा था। बागनाथ मंदिर के गेट के सामने भी एसडीएम और अन्य अधिकारियों के वाहन खड़े थे। सभी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े थे। वाहनों के कारण सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बाद करीब आधा घंटे तक सड़क जाम की जकड़न में रही। रसोई गैस के वाहन समेत तमाम वाहन फंसे रहे। आम लोगों के वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े हों तो चालान का सामना करना पड़ता है। वीआईपी और अधिकारियों पर यह नियम लागू नहीं होता है।
विज्ञापन

वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहन व्यवस्थित ढंग से खड़े रहें। काफिले में शामिल वाहनों के कारण जाम न लगे। इसकी व्यवस्था की जाएगी। जाम से निजात दिलाने के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान काफिले में शामिल वाहन पार्किंग में खड़े रहें, इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित श्रीवास्तव एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed