फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vinod Bhatt becomes president of District Bar Association

विनोद भट्ट बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vinod Bhatt becomes president of District Bar Association
बागेश्वर में परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद भट्ट ने जीत हासिल की। कड़े मुकाबले में उन्होंने चंद्रशेखर मिश्रा को हराया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश रातैला विजयी रहे। अन्य पदों पर एक ही प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया। मतगणना के बाद पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर मतदान शुरू हुआ। एसोसिएशन के 53 सदस्यों ने मतदान में भागीदारी की। मतदान संपन्न होने के बाद दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कड़ा मुकाबला रहा और हार-जीत का निर्णय एक-एक वोट से निकला।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर विनोद भट्ट को 27 और चंद्रशेखर मिश्रा को 26 वोट पड़े। उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह रौतेला को 27 और उनकी टक्कर में चुनाव लड़ रहे नंदकिशोर भट्ट को 26 मत मिले। सचिव पद पर चंदन सिंह ऐठानी, सह सचिव पर ओम प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज सिंह और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर दीप चंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, पूर्व उपाध्यक्ष कुंदन सिंह परिहार, मनोज जोशी, बसंत बल्लभ पाठक, धीरज कोरंगा आदि ने विजेता पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed